Ticker

8/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Best Sad Shayari- 2023

                               Best Sad Shayari








“रोज़ रंग बदलता है आइना मेरा

रोज़ ही मेरी सूरत बदलती है”




 


"ख़ुशनसीब होती मैं अगर

मुझे राहे-मैखाने चिराग बनाता

जलाना ही था सोज़े ग़म में तो

मुझे शम्अ का दीवाना बनाता "


 





" ज़िंदगी ने मुझे जो दिया

  मैंने ख़ुशी से वो लिया

  आखिर ज़िंदगी ने कुछ तो दिया "





 

"रिश्तों की नदी में कई डूबे

 कई तैरे लेकिन

 जिस रिश्ते ने पार उतारा

 वो रिश्ता न बना"


 




"ख़्वाब की करामात है या

वक़्त की नज़ाकत

हर बात पर इक

धड़का-सा लगा रहता है"





 

" कियाफ़ा मुझको नहीं है शायद इसीलिए

  भोली सूरतों से धोखा खाती गई "





 

" ख़ून की होली जो भाती है तुम्हें तो

  मेरे दिल का लहू ले लो

  इसमें खूं काफ़ी है तुम्हारे खेल के लिए "






" कुछ ख़्वाबों से मैं डर जाती हूँ इस कदर कि

 फिर ख़्वाब न देखने का फैसला कर बैठती हूँ "







" बज़्म की आबरू इसी में है कि मैं

  ख़ामोश रहूँ

  वरना ज़बान खुली तो दिल के फफोले फूटेंगे

  औ सारी महफ़िल का गिरेबां

  ख़ूनी हो जाएगा "





 

दाग

"शाखों से फूल गिरें जिस तरह

आँखों से आँसू टपकें जिस तरह

उसी तरह दिल से लहू टपके औ

लिख दे अपनी बर्बादी की दास्तां

किसी की जफ़ा पर"


 




ज़ख्मों ने मुस्कुराकर

  बाँहें फैलाकर पुकारा

   मेरी प्यासी रूह

   उठी

   ज़ख़्मों को सीने से लगा

   खिलखिलाई

   और साथ चल दी


 




" रात का महबूब आया है

  पूरे दिन के इंतज़ार के बाद

  रात रोती रही उजालों पर

  जलती रही तड़पती रही

  अब जाकर करार पाया है

  रात का महबूब आया है "


 



 

" ख़्वाबों की हकीक़त ये है कि

  उनकी हकीक़त कुछ भी नहीं

  ख़्वाब, ख़्वाब होते हैं

  और हकीक़त, हकीक़त "





 

"मेरे दिन पतझड़ हो गए

 प्यार के फूल मुरझा गए

 दुःख, मेहनत और तकलीफें ही

 अब सिर्फ मेरे हैं "






" ख़्वाब की महफ़िल है या मेरा दिल

  हज़ारों चेहरे मांगते हैं मुझे

  कोई नहीं मांगता ये मेरा दिल

  तन की दौलत झूठी दौलत

                         असली दौलत है मेरा दिल "                   


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

If you have any doubts, feel free to share on my email.