समय बड़ा बलवान है


समय बड़ा बलवान है

इसका सदुपयोग महान है

काम को कल पर मत टालो

आज का आज ही कर डालो।

 

मानव जीवन क्षणभंगुर है

प्रत्येक क्षण मूल्यवान है

सोच- समझकर काम करो

तुम जग में अपना नाम करो।

 

मानव- जीवन का रहस्य यही

समयरूपी रत्न में छिपा हुआ

इसलिए समय की क़द्र करो

समय बड़ा बलवान है।

 

बीत गया सो बीत गया है

भविष्य को कहो किसने देखा है

जो कुछ है बस वर्तमान है

इसका सदुपयोग महान है।

 

खाली मन शैतान का घर है

नियमित जीवन तो आवश्यक है

हर काम का निश्चित समय होता है

समय सबसे बड़ी निधि होता है।


                                समय के सदुपयोग का अभ्यास हो जाए

तो ये जग कितना सुंदर हो जाए

समय मानव का भुगतान है

समय बड़ा बलवान है

इसका सदुपयोग महान है

काम को कल पर मत टालो

आज का आज ही कर डालो।